Monday, December 29, 2025

अब कैसी है शाहरुख खान की तबीयत? जूही चावला ने दी जानकारी

Shah Rukh Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान कि कल अचानक तबीयत खराब हो गई थी जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाहरुख खान अहमदाबाद अपनी टीम केकेआर का सपोर्ट करने के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे। जिसके बाद अहमदाबाद में ही उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें केडी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाहरुख खान से मिलने के लिए उनकी पत्नी गौरी खान और बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री जूही चावला अस्पताल पहुंची थी। शाहरुख खान के फैंस उनकी हेल्थ अपडेट के बारे में जाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब इसी बीच उनकी हेल्थ अपडेट के बारे में जूही चावला ने जानकारी दी है।

जूही चावला ने दी शाहरुख खान की हेल्थ अपडेट

शाहरुख खान का हाल-चाल जाने के लिए जूही चावला भी अहमदाबाद के केडी अस्पताल पहुंची थी। जूही चावला ने बताया है कि शाहरुख खान की तबीयत में अब सुधार है और वह काफी बेहतर महसूस कर रहे हैं। जूही चावला ने कहा,”कल रात शाहरुख खान की तबीयत ठीक नहीं थी लेकिन उनकी देखभाल की जा रही है और वह बेहतर महसूस कर रहे हैं। भगवान ने चाहा तो वह जल्द ही उठाएंगे और वीकेंड में स्टैंड में टीम का हौसला बढ़ाएंगे जब हम फाइनल खेलेंगे।”

मुंबई लौटी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान

शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान और छोटे बेटे अबराम खान भी मैच देखने पहुंचे थे। जैसे ही शाहरुख खान की तबीयत खराब हुई सुहाना खान मुंबई अपने दोस्तों के साथ लौट आई हैं। शाहरुख खान के अस्पताल में भर्ती होते ही उनकी पत्नी गौरी खान फौरन केडी अस्पताल पहुंची थी।

Read More-क्या हुआ ऐश्वर्या राय के साथ, कैसे लगी एक्ट्रेस के हाथ में चोट? हुआ बड़ा खुलासा

Hot this week

सिंगल-डबल भूल गए अभिषेक शर्मा! एक घंटे में 45 छक्कों से मचा दी तबाही

टीम इंडिया के उभरते सितारे और मौजूदा समय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img