गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दी हनी सिंह को जान से मारने की धमकी, सिंगर को भेजा गया वॉइस नोट

Honey Singh: सिंधु मूसे वाला हत्याकांड का मुख्य आरोपी गोल्डी बराड़ ने अब एक और सिंगर को जान से मारने की धमकी दी है। सलमान खान के बाद अब फेमस सिंगर हनी सिंह को जान से मारने की धमकी मिली है। कनाडा में बैठे इस गैंगस्टर ने वॉइस नोट भेजकर धमकी दी है। इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस को भी कर दी गई है और पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है।

मूसे वाला हत्याकांड से फरार है गोल्डी

मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसे वाला हत्याकांड से गोल्डी बरार फरार चल रहा है। अब आज हनी सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई है। वॉइस नोट की जांच शुरू कर दी गई है और खुद हनी सिंह भी दिल्ली हेड क्वार्टर जा पहुंचे हैं। हनी सिंह ने बताया कि गोल्डी बराड़ के नाम के शख्स ने उन्हें फोन कर जान से मारने की धमकी दी है। मैंने सीपी सर से सिक्योरिटी देने की रिक्वेस्ट की है।

सलमान खान को दे चुका है धमकी

इससे पहले बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सलमान खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है जिसके बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। आपको बता दें गोल्डी बराड़ का पूरा नाम सतविंदर जीत सिंह है उसका पूरा परिवार मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। उसे लॉरेंस बिश्नोई का करीबी सहयोगी माना जाता है। इस वक्त वह कनाडा से पूरे गिरोह को चला रहा है।

Read More-60 सेकंड की ‘रामायण’ 600 करोड़ की फिल्म पर पड़ी भारी, शॉर्ट क्लिप देख Adipurush पर भड़क रहे लोग

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img