आज के ही दिन 2 साल पहले रिलीज हुई थी गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म, भंसाली प्रोडक्शन ने शेयर किया वीडियो

Gangubai Kathiyawadi Film: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से बॉलीवुड में सभी को हैरान कर दिया था। गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म बहुत ही ज्यादा चर्चा में रही थी। आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था। आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी को 2 साल पूरे हो गए हैं। इसके बाद भंसाली प्रोडक्शन की तरफ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

गंगूबाई काठियावाड़ी के पूरे हुए 2 साल

आपको बता दे कि 25 फरवरी साल 2022 को लॉकडाउन के समय में आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज हुई थी। उस समय गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म को खूब पसंद किया गया था। अब गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म को रिलीज हुए 2 साल पूरे हो गए हैं। इसके बाद भंसाली प्रोडक्शन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “’रोना उसकी किस्मत थी, मुस्कुराना उसकी फितरत। हीरोइन बनने आई थी, कमबख्त पूरा का पूरा सिनेमा बन गई। हमारे चांद ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के 2 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।”

आलिया भट्ट ने जीते थे कई अवार्ड

बॉलीवुड की अदाकारा आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग के कारण कई पुरस्कार भी मिले थे। आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड भी गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म की वजह से दिया गया था। इसके अलावा आलिया भट्ट ब्रह्मास्त्र जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी है।

Read More-उर्वशी रौतेला ने जन्मदिन पर काटा 24 कैरेट सोने का केक, बर्थडे गर्ल के साथ दिखे हनी सिंह

Hot this week

देखते ही देखते खाई में समा गई स्कॉर्पियो! रायगढ़ हादसे के बाद मचा कोहराम

Maharashtra Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img