Saturday, February 21, 2026

रतन टाटा के निधन से टूट गई एक्स गर्लफ्रेंड सिमी गरेवाल, बोली-‘वे कहते हैं कि तुम चले गए…’

Ratan Tata: उद्योगपति रतन टाटा के अचानक मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। रतन टाटा की मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। 86 साल की उम्र में रतन टाटा ने कल बुधवार को अंतिम सांस ली है। वहीं उनकी पुरानी दोस्त और एक्स गर्लफ्रेंड सिमी गरेवाल रतन टाटा की मौत से सदमे में है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक रुला देने वाली पोस्ट शेयर की है।

सिमी गरेवाल ने शेयर की इमोशनल पोस्ट

अपने काम और बदलाव लाने के लिए रतन टाटा को जाना जाता है। रतन टाटा के निधन की खबर सुनते पूरे देश को बड़ा झटका लगा है। वही सिमी गरेवाल ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर रतन टाटा के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। सिमी गरेवाल ने उन्हें अंतिम विदाई देते हुए लिखा,”वे कहते हैं कि तुम चले गए हैं.. तुम्हारा नुकसान सहना करना बहुत मुश्किल है.. बहुत मुश्किल.. अलविदा मेरे दोस्त.. रतन टाटा।”

क्यों नहीं हुई थी सिमी गरेवाल और रतन टाटा की शादी

सिमी गरेवाल ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि वे रतन टाटा को डेट करती थी। दोनों काफी लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। अपने इंटरव्यू के दौरान ग्रेवाल ने रतन टाटा की खूब तारीफ भी की। उन्होंने कहा था कि वे एक परफेक्ट पर्सन हैं और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का है। पैसा कभी भी उनकी ड्राइविंग फोर्स नहीं रहा है। वह भारत में इतना रिलैक्स नहीं है जितना वह विदेश में हैं।शादी के बारे में ग्रेवाल ने बताया कि आगे उनका रिश्ता नहीं चल सका और किसी वजह से शादी नहीं हो पाई।

Read More-नहीं रहे रतन टाटा, पीएम मोदी ने जताया शोक

Hot this week

लुधियाना की सड़क पर ‘शेरनी’ बनी युवती! लुटेरों ने रोकी कार, फिर…

पंजाब के लुधियाना जिले से सामने आए एक वीडियो...

टी-शर्ट उतारकर विरोध, फिर बीजेपी का घेराव… AI समिट में क्यों हो रहा जमकर विरोध?

दिल्ली के प्रतिष्ठित कार्यक्रम स्थल भारत मंडपम में आयोजित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img