दिव्यंका त्रिपाठी ने दोबारा रचाई शादी! ‘झलक दिखला जा’ के मंच पर दुल्हन के जोड़े में पहुंची एक्ट्रेस

इस वीक शो में शादी स्पेशल रखा गया था। इस शादी स्पेशल वीक में विवेक को उनकी पत्नी दिव्यंका ने एक बेहद स्पेशल सरप्राइज दिया है।

187
Jhalak Dikhhla Jaa 11

Jhalak dikhhla Jaa 11: टेलीविजन की पापुलर एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी इन दिनों डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में नजर आ रही हैं। इस शो में दिव्यंका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ नजर आ रही हैं। झलक दिखला जाके मंच पर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दिव्यंका त्रिपाठी दुल्हन के जोड़े में दिखाई दे रही हैं। इस वीक शो में शादी स्पेशल रखा गया था। इस शादी स्पेशल वीक में विवेक को उनकी पत्नी दिव्यंका ने एक बेहद स्पेशल सरप्राइज दिया है।

सेट पर अपनी शादी का लहंगा पहन पहुंची दिव्यंका

दिव्यंका त्रिपाठी झलक दिखला जा के मंच पर अपनी शादी का लहंगा पहन कर पहुंची हैं। दिव्यंका ने बिल्कुल अपनी शादी के लुक को रीक्रिएट किया है।सामने आए वीडियो में दिव्यंका झलक दिखला जा 11 के सेट पर अपनी शादी के जोड़े में दुल्हन की तरह सजी दिखाई दे रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

दिव्यंका के पति को लग गई थी चोट

आपको बता दें टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया को अभी हाल ही में चोट लग गई थी। इस बात की जानकारी खुद दिव्यंका त्रिपाठी ने दी थी। दिव्यंका त्रिपाठी ने अपनी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था,”आपके एब्स पर क्रेम साफ दिखाई दे रहा है लेकिन आपके चेहरे पर बिल्कुल भी नहीं। ये बहुत खास है।मुझे आप पर गर्व है।” आपको बता दे दिव्यंका त्रिपाठी कई मशहूर टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। दिव्यंका त्रिपाठी ने ‘ये है मोहब्बतें’ टीवी शो में काम किया है|

Read More-नम आंखों से, गले मिलते हुए पेट डॉग ‘गब्बर’ को रूपाली गांगुली ने दी आखिरी विदाई, भावुक कर देगा एक्ट्रेस का वीडियो