Friday, November 14, 2025

अक्षरा सिंह के देर में पहुंचने से बेकाबू हुई भीड़, बचाव में चोटिल हुआ एक पुलिसकर्मी

Akshara Singh News: भोजपुरी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री अक्षरा सिंह को आज के समय में कौन नहीं जानता है। अक्षरा सिंह आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। अब इसी बीच अक्षरा सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। दरअसल अक्षरा सिंह के एक कार्यक्रम में जमकर हंगामा हुआ इतना ही नहीं एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया है। औरंगाबाद के दाउदनगर पहुंची भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के एक कार्यक्रम में उसे वक्त हंगामा हो गया जब उन्हें देखने पहुंचे लोगों की भीड़ एक्ट्रेस को देर से पहुंचने पर भड़क उठी। इतना ही नहीं बचाव में आए एक पुलिस कर्मी का सिर फट गया। दरअसल भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह दाउदनगर में एक शोरूम का उद्घाटन करने के लिए दोपहर में आने वाली थी लेकिन कोहरे की वजह से फ्लाइट लेट होने की वजह से दोपहर की जगह वह शाम तक पहुंच पाई।

एक्ट्रेस को देखकर बेकाबू हुई भीड़

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह जैसे ही कार्यक्रम में पहुंची उन्हें देखकर फैंस भड़क गए। वहीं दूसरी तरफ उनके आने के बाद ही उनके साथ सेल्फी लेने के लिए फैंस की होड़ मच गई। इतना ही नहीं सेल्फी लेने के चक्कर में धक्का मुक्के शुरू हो गई कुछ फैंस को इस धक्का मुक्की से चोट भी लग गई चोट लगने के बाद लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। अक्षरा सिंह को बचाने के दौरान एक पुलिसकर्मी के भी चोट लग गई। उस पुलिसकर्मी का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस ने संभाली कमान

अफरा तफरी मचने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अफरा तफरी के माहौल को संभाल लिया। इस घटना को लेकर दाउदनगर के एसडीपीओ ने जानकारी देते हुए बताया कि अक्षरा सिंह देर आने की वजह से यह बवाल हुआ है। हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है पुलिस ने बताया कि अगर फिर दर्ज होती है तो मामले की जांच की जाएगी।

Read More-घर की इस दिशा में लगा ले राम दरबार की ये तस्वीर, बनने लगेंगे सभी बिगड़े काम

Hot this week

अस्पताल से डिस्चार्ज हुई कैटरीना कैफ, न्यूबॉर्न बेबी के साथ दिखी एक्ट्रेस

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री कैटरीना कैफ हाल ही में...

अबकी बार किसका बिहार? विधानसभा चुनाव पर अंतिम फैसला आज

बिहार की राजनीति आज एक बार फिर इतिहास रचने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img