एक युग का अंत… सुनील छेत्री को रिटायरमेंट पर बॉलीबुड सिलेब्स ने दी बधाई

Sunil Chhetri Retirement:सुनील छेत्री को भारत के सबसे खतरनाक फुटबॉल खिलाड़ियों में से एक माना जाता है सुनील छेत्री पिछले काफी लंबे समय से टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे। लेकिन अब भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने फुटबॉल से संन्यास ले लिया है। सुनील छेत्री के संन्यास लेने के बाद कई बॉलीवुड एक्टर्स ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी हैं और इमोशनल हो गए हैं।

अर्जुन कपूर ने शेयर किया पोस्ट

बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता अर्जुन कपूर ने सुनील छेत्री के रिटायरमेंट पर अपने आधिकारिक सोशल मीडिया क्या इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया की स्टोरी पर सुनील छेत्री की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा “एक युग का अंत’ कहा। यादों, जुनून और बेजोड़ समर्पण के लिए सुनील छेत्री को धन्यवाद।”एक युग का अंत', सुनील छेत्री के इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास लेने पर भावुक हुए अर्जुन-अभिषेक से लेकर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स अर्जुन कपूर के साथ फरहान अख्तर ने भी सुनील छेत्री के रिटायरमेंट पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं और एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। फरहान अख्तर ने लिखा “भारतीय फुटबॉल का झंडा फहराने और इस खूबसूरत खेल में आपके निर्विवाद योगदान के लिए थैंक्यू. फॉलो करने वाली हर चीज़ के लिए गुड लक।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Farhan Akhtar (@faroutakhtar)

अभिषेक बच्चन ने सुनील को बताया महान

बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी भारतीय टीम के फुटबॉलर सुनील छेत्री के रिटायरमेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Abhishek Bachchan (@bachchan)

सुनील छेत्री के संन्यास लेने के बाद बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन ने लिखा “इतने शानदार करियर के लिए बधाई कैप! आपको देश के लिए खेलते और उदाहरण पेश करते हुए देखना सम्मान की बात है।”

Read More-USA से मिली शर्मनाक पर शोएब अख्तर ने लगाई पाकिस्तान टीम को लताड़, कहा ‘हम जीत के लायक ही नहीं थे…’

Hot this week

अब ChatGPT सिर्फ जवाब नहीं, वीडियो भी बनाएगा! जानें कब तक होगा इंतजार खत्म

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से बदलाव हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img