दूसरी बार मां बनी अनुष्का शर्मा, आलिया से लेकर रणबीर सिंह ने दी शुभकामनाएं

Virat And Anushka Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने कल एक ऐसा पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है इस पोस्ट के जरिए अनुष्का शर्मा ने ऐलान कर दिया है कि वह दूसरी बार मां बन चुकी है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बेटे के माता-पिता बन गए हैं। इसके बाद अनुष्का और विराट ने अपने बेटे का नाम रिवील कर दिया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बेटे का नाम अकाय है। इसके बाद बॉलीवुड सिलेब्स उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आलिया और रणवीर ने दी शुभकामनाएं

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर फेमस अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी कमेंट किया है। आलिया भट्ट ने अनुष्का शर्मा की पोस्ट पर कमेंट करते हुए उन्हें दूसरी बार मां बनने की शुभकामनाएं दी हैं और लिखा “कितना प्यारा है। मुबारक हो।” इसके बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने भी अनुष्का और विराट को शुभकामनाएं दी है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के करोड़ों फैंस कमेंट कर पावर कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

सचिन ने भी शेयर किया पोस्ट

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट विराट कोहली के पिता बनने को लेकर शेयर किया है।

जिसमें पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लिखा “आपके खूबसूरत परिवार में एक खास सदस्य अकाय के आगमन के लिए विराट और अनुष्का को बधाई। जैसे उसका नाम खुशियों से कमरे को भर देता है वैसे ही वो दुनिया में खुशियां और हंसी भर दे। दुनिया में आपका स्वागत है लिटिल चैंप।”

Raed More-दूसरी बार माता-पिता बने विराट-अनुष्का, एक्ट्रेस ने दिया बेटे को जन्म, नाम का भी किया ऐलान

Hot this week

क्यों लौटाए जा रहे जम्मू-कश्मीर से CRPF, BSF और SSB के जवान? हैरान कर देगी वजह

केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने जम्मू-कश्मीर से लगभग 150...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img