शादी के बाद समझौता कर रहे हैं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, खुद एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Ranbir Kapoor On Marriage: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे खूबसूरत और चर्चित कपल्स में से एक माने जाते हैं।आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में शादी की थी। फिर जून में आलिया ने प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। शादी के 7 महीने बाद ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया जिसका नाम राहा कपूर रखा। रणबीर और आलिया इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पैरेंटहुड एंजॉय कर रहे हैं। अभी हाल ही में रणबीर कपूर ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलकर बात की है। इस दौरान रणबीर कपूर ने एक बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया है।

शादी को लेकर रणबीर कपूर ने किया चौकाने वाला खुलासा

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की केमिस्ट्री को फैंस काफी पसंद करते हैं। शादी के बाद आलिया भट्ट और रणबीर कपूर काफी खुश नजर आते हैं। हाल ही में रणबीर कपूर ने एक इंटरव्यू देते हुए खुलासा किया है कि वह शादीशुदा जिंदगी में समझौता कर रहे हैं। रणबीर कपूर ने बताया कि, खासकर जब आप शादीशुदा होते हैं तो आपको अपनी पर्सनैलिटी को जाने देना होता है। आलिया भी अपनी पर्सनैलिटी को जाने दे रही हैं। हम एक- दूसरे के साथ समझौता कर रहे हैं ‌ ताकि साथ में जिया जा सके। हर शादी में आपको ऐसा करना पड़ता है आपको खुद को जाने देना होता है एडजस्ट करना होता है। कई चीजों का त्याग करना पड़ता है। दो लोगों के लिए जैसे वह है वैसे ही पसंद करना नामुमकिन होता है। आलिया बहुत ही ऊंची टोन में बात करती थी। मुझे लगता है कि बड़े होते हुए मेरे पिता की आवाज हमेशा मुझे परेशान करती थी। उसने इसे काफी बदलने की कोशिश की। लेकिन यह बदलना बहुत मुश्किल होता है जब आप 30 सालों तक उसी लहजे में बात करते आए हो।’

अक्सर मम्मी-पापा के साथ स्पाॅट की जाती है राहा

आपको बता दे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा कपूर से बहुत प्यार करते हैं। आलिया और रणबीर कपूर की बेटी फैंस की सबसे फेवरेट स्टार किड्स में से एक हो गई है। राहा कपूर को अक्सर अपने मम्मी-पापा के साथ स्पाॅट किया जाता है। वहीं आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपनी शादीशुदा जिंदगी काफी खुशहाल तरीके से जी रहे हैं।

Read More-जैस्मीन भसीन की आंखों की लौटीं रोशनी, फैंस को सुनाई गुड न्यूज

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img