फराह खान पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी शख्स ने दुनिया को कहा अलविदा

Farah Khan Mother Death: बॉलीवुड की कोरियोग्राफर फराह खान पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। फराह खान की मां मेनका ईरानी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। फराह खान की मां काफी दिनों से बीमार चल रही थी। दो हफ्ते पहले ही फराह खान ने अपनी मां का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। फराह खान ने जन्मदिन के मौके पर बहुत ही इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था। जिसमें उन्होंने अपनी मां को सबसे ‘बहादुर इंसान’ बताया था।

नानावटी अस्पताल में चल रहा था इलाज

फराह खान और साजिद खान की मां काफी लंबे समय से बीमारियों से पीड़ित चल रही थी। उनका पहले मुंबई के नानावटी अस्पताल में इलाज चल रहा था उसके बाद फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अचानक फिर उनकी तबीयत खराब हो गई फिर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उनकी मौत हो गई। साजिद खान ने बताया था कि उनकी मां मेनका ईरानी की कई सर्जरी हुई थी। फराह खान और साजिद खान अपने मां के बहुत करीब थे। फराह खान की मां मेनका ईरानी ने शुक्रवार 26 जुलाई को अंतिम सांस ली है।

Hot this week

अब ChatGPT सिर्फ जवाब नहीं, वीडियो भी बनाएगा! जानें कब तक होगा इंतजार खत्म

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से बदलाव हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img