रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत की लव स्टोरी पर बनाने जा रही फिल्म, जाने कौन निभाएगा किरदार

Sushant Singh Rajput- Riya Chakraborty Film: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाने वाले सुशांत सिंह राजपूत भले ही इस दुनिया में ना हो लेकिन उनकी याद आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह की मौत की खबर सुनकर उनके चाहने वाले टूट गए थे। सुशांत सिंह को गए हुए 5 साल हो चुके हैं। वही सुशांत सिंह की पांचवी डेथ एनिवर्सरी पर डायरेक्टर रुमी जाफरी ने बड़ा ऐलान कर दिया है। डायरेक्टर रूमी जाफरी ने सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की लव स्टोरी पर एक फिल्म बनाने का ऐलान किया है।

सुशांत सिंह और रिया चक्रवर्ती की लव स्टोरी पर बनाएंगी फिल्म

रूमी जाफरी ने फिल्म के बारे में डिटेल शेयर करते हुए कहा कि,”मैं अभी भी सुशांत सिंह को अपने आसपास महसूस कर सकता हूं। उनकी संगति खुशी और उत्साह से भरी हुई थी। वो बहुत बेचैन आत्मा थे। वह 1 मिनट भी शांत नहीं बैठ पाते थे। मैं उन्हें चलते-फिरते और बात करते हुए देखकर और उनके साथ रहते हुए थक जाता था और उनकी गर्लफ्रेंड रिया हमेशा उनके साथ रहती थी और उन्हें शांत करने की कोशिश करती थी। फिल्म बनाने का प्लान मेरे दिमाग में तब से आया जब सुशांत हमारे साथ था। रिया के लिए उसका प्यार कोई साधारण बात नहीं थी। वो उसके लिए अपनी जान दे सकती थी।

कौन निभाएगा सुशांत सिंह का किरदार?

रुमी जाफरी ने फिल्म बनाने का ऐलान तो कर दिया लेकिन इस फिल्म में रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत का किरदार कौन निभाएगा इसको लेकर फैंस जानने के लिए बेताब हैं। रिपोर्ट के माने तो रुमी जाफरी फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के किरदार के लिए वेदांग रैना को कास्ट करने का प्लान कर रहे हैं। हालांकि अभी तक ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

Read more-अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर बाबा रामदेव ने जताई साजिश की आशंका, कहा- ‘कहीं तुर्किए ने तो दुश्मनी नहीं निकाली’

Hot this week

जाह्नवी कपूर ने अचानक छोड़ी करण जौहर की एजेंसी—क्या बदल रहा है बॉलीवुड का पूरा खेल?

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के धर्मा कॉर्नरस्टोन टैलेंट एजेंसी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img