‌’12वीं फेल’ एक्टर Vikrant Massey ने पहली बार दिखाया बेबी बॉय का चेहरा, बेटे का नाम भी किया रिवील

Vikrant Massey Son: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता विक्रांत में अभी हाल ही में पिता बने हैं। विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने एक बेबी बॉय को जन्म दिया है। विक्रांत में ऐसी 12वीं फेल फिल्म से काफी फेमस हो गए हैं। इस फिल्म में उनकी दमदार एक्टिंग की काफी सराहना की गई है। अब बेटे के जन्म के बाद उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे कि एक्टर कब अपने बेबी बॉय का चेहरा दिखाएंगे। आखिरकार विक्रांत मैसी ने अपने बेटे का चेहरा फैंस को दिखा दिया है इतना ही नहीं एक्टर ने अपने बेटे के नाम का अभी खुलासा कर दिया है।

विक्रांत मैसी ने दिखाया बेटे का पहली बार चेहरा

आपको बता दे विक्रांत मैसी की पत्नी शीतल ठाकुर ने 7 फरवरी को बेटे को जन्म दिया है। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। अब 2 हफ्ते बाद विक्रांत मैसी ने अपनी पत्नी शीतल ठाकुर के साथ अपने पहले बच्चे का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। विक्रांत ने एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है जिसमें दोनों ही अपने बेटे को गोद में प्यार से देखते हुए नजर आ रहे। उनके चेहरे पर पहली बार माता-पिता बनने की खुशी भी साथ देखने को मिल रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने अपने बेटे का नाम क्या रखा है इस बात का भी खुलासा कर दिया है।

इस नाम से बुलाए जाएंगे विक्रांत के लाडले

विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर के लाडले का नाम ‘वरदान’ रखा गया है। विक्रांत और शीतल ने अपने पहले बेबी बॉय का नाम वरदान रखा है‌। इस तस्वीर को शेयर करते हुए विक्रांत ने कैप्शन में लिखा,”किसी आशीर्वाद से काम नहीं… हमने उसका नाम वरदान रखा!!!” विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर ने शादी के 2 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इन दोनों की शादी 14 फरवरी 2022 को हुई थी।

Read More-अनजान शख्स ने चुपके से भरा सोनू सूद के खाने का बिल, नोट में लिखी ये बात

Hot this week

लखनऊ में शंकराचार्य के कार्यक्रम पर 26 शर्तें, अखिलेश यादव बोले- “आंख-मुंह भी नापकर खोलें?”

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img