Saturday, January 24, 2026

IPL 2024 में मुंबई का साथ छोड़ देंगे Rohit Sharma? MI ने दिया बड़ा अपडेट

IPL 2024: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप 2023 के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। क्योंकि वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी जिसके बाद अब आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटा दिया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर खबरें चल रही है कि कप्तानी से हटाने के बाद रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस का साथ छोड़ देंगे? इसके बाद अब मुंबई इंडियन के अधिकारी की तरफ से इन खबरों को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है।

क्या सच में मुंबई का साथ छोड़ देंगे रोहित शर्मा

सोशल मीडिया पर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं कई खबरें चल रही है कि कप्तानी से हटाने के बाद रोहित शर्मा अब मुंबई इंडियंस को छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने जा रहे हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी मुंबई के लिए आईपीएल 2024 खेलने से मना कर दिया है। अब इसी बीच मुंबई के एक अधिकारी ने इन खबरों को लेकर बयान देते हुए कहा “रोहित शर्मा ही नहीं सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को लेकर मीडिया में फालतू की रिपोर्ट्स चल रहीं हैं। वे मुंबई टीम को छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं। इन सभी ख‍िलाड़‍ियों को मुंबई की टीम अपने साथ ही रखेगी ”

सूर्या ने शेयर किया था पोस्ट

जब हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में अपना नया कप्तान बनाया। उसके बाद मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार्ट ब्रोकन वाली इमोजी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल 2024 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे।

Read More-IPL के इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना ये विदेशी गेंदबाज, SRH ने 24.75 करोड़ में खरीदा

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img