वानखेड़े में वापसी करेगी RCB या फिर मुंबई मारेंगी बाजी? जानें किस टीम का है पलड़ा भारी

RCB vs MI: आईपीएल 2024 में आज 11 अप्रैल को बहुत ही बड़ा मुकाबला होने जा रहा है। क्योंकि आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा की टीम मुंबई इंडियंस का सामना विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होने जा रहा है। आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पर हावी रही है।

मुंबई और आरसीबी का हेड टू हेड रिकॉर्ड

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग में कुल 34 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें अभी तक मुंबई इंडियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हावी नजर आई है। क्योंकि मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 20 मैच जीते हैं तो वही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को भी मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14 मैच में जीत मिली है। अगर हम पुराने रिकॉर्ड की बात करें तो मुंबई इंडियंस के जीतने की संभावना राय चैलेंजर्स बेंगलुरु से ज्यादा लग रही है।

खराब फार्म में चल रही है बेंगलुरु

आरसीबी को पिछले तीन मैचों में लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से विराट कोहली को छोड़कर कोई भी खिलाड़ी उत्तर प्रदेश में नहीं कर पा रहा है। तो वहीं अगर मुंबई इंडियंस की बात करें तो मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और आईपीएल 2024 में अपनी पहली जीत दर्ज की थी।

Read More-IPL के बीच पृथ्वी शॉ ने बसाया नया घर, कीमत जान कर चकरा जाएगा सिर

Hot this week

अब ChatGPT सिर्फ जवाब नहीं, वीडियो भी बनाएगा! जानें कब तक होगा इंतजार खत्म

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में तेजी से बदलाव हो...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img