IPL 2025 में होगी क्रिस गेल की वापसी? किंग कोहली के साथ वायरल हो रहा यूनिवर्स बॉस का वीडियो

Royal Challengers Bangaluru: क्रिकेट की दुनिया में क्रिस गेल नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं है। क्रिस गेल को दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। क्रिस गेल आज के समय में पूरी दुनिया में यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर हैं। क्रिस गेल ने अपने जमाने में दुनिया के बड़े से बड़े गेंदबाजों के मन में डर पैदा कर रखा था। आपको बता दे कि क्रिस गेल और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का रिश्ता बहुत ही स्पेशल रहा है। इस बीच क्रिस गेल और विराट कोहली का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा विराट और गेल का वीडियो

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच को देखने के लिए बेंगलुरु पहुंचे थे। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व क्रिकेट क्रिस गेल का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बेंगलुरु के ड्रेसिंग रूम में दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान विराट कोहली मजाक भरे अंदाज में क्रिस गेल से कहते हैं कि “काका, अगले साल कमबैक करो, इम्पैक्ट प्लेयर रूल है। अब आपको फील्डिंग करने की जरूरत नहीं।” इसके बाद क्रिस गेल भी हंसने लगते हैं। लेकिन क्रिस गेल आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं जिस कारण वह अब दोबारा आईपीएल में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे।

आरसीबी के लिए खेल चुके क्रिस गेल

आपको बता दे कि वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व महान क्रिकेटर क्रिस गेल को इंडिया में बहुत ही पसंद किया जाता है क्योंकि क्रिस गेल ने काफी लंबे समय तक इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल है रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए क्रिस गेल ने आईपीएल में 175 रनों की पारी भी खेली है जो एक विश्व रिकॉर्ड है।

Read More-IPL 2025 का पहला मुकाबला नहीं खेल पाएंगे Hardik Pandya, लगा एक मैच का बैन

Hot this week

यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में दरार के संकेत? कांग्रेस के भीतर ही शुरू हुई बड़ी बहस

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले विपक्षी राजनीति...

ताजमहल के सेंट्रल टैंक में अचानक क्या हुआ? बंदरों की हरकत देख हैरान रह गए पर्यटक

आगरा स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल परिसर में बुधवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img