Wednesday, February 11, 2026

सबसे पहले IPL में कौन हुआ था रिटायर्ड आउट, जानें क्या कहता है ये नियम

IPL 2025: लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में मुंबई के बल्लेबाज तिलक वर्मा धीमी पारी खेल रहे थे। जिसके बाद मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में रिटायर्ड आउट हो गए थे। तिलक वर्मा के रिटायर्ड आउट फैसले से हर कोई हैरान रह गया है। इसके बाद एक बार फिर से आईपीएल के रिटायर्ड आउट रूल को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। तिलक वर्मा से पहले आईपीएल में इन तीन खिलाड़ियों ने रिटायर्ड आउट होने का फैसला लिया है।

कौन खिलाड़ी हुए हैं रिटायर्ड आउट?

आईपीएल 2022 के टूर्नामेंट में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए रविचंद्रन अश्विन पहली बार रिटायर्ड आउट हुए थे रविचंद्रन अश्विन आईपीएल इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले बल्लेबाज हैं। फिर साल 2023 के टूर्नामेंट में दिल्ली के खिलाफ मुकाबले में खेलते हुए पंजाब के बल्लेबाज अथर्व तायडे रिटायर्ड आउट हुए थे इसके अलावा गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले साईं सुदर्शन भी रिटायर्ड आउट हो चुके हैं। तीन खिलाड़ियों के बाद तिलक वर्मा आईपीएल में रिटायर्ड होने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

क्या होता है रिटायर्ड आउट नियम

आईपीएल में रिटायर्ड आउट उस नियम को कहा जाता है जिसमें मैदान पर बल्लेबाजी करना बल्लेबाज अंपायर की बिना अनुमति से मैदान के बाहर जा सकता है और नए बल्लेबाज उसकी जगह पर बल्लेबाजी करने आ सकता है एक बार रिटायर्ड आउट होने के बाद उसे बल्लेबाज को दोबारा बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलेगा और उस आउट कर दे दिया जाएगा।

Read More-तिलक वर्मा ने क्यों छोड़ा मैदान? अब मुंबई के हेड कोच ने बताया पूरा प्लान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img