Monday, December 15, 2025

तिलक वर्मा ने क्यों छोड़ा मैदान? अब मुंबई के हेड कोच ने बताया पूरा प्लान

Tilak Verma: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच चल 4 अप्रैल को मुकाबला खेला गया है। लखनऊ और मुंबई के बीच मुकाबला काफी ज्यादा चर्चा में बना हुआ है। लखनऊ में मुंबई के खिलाफ 12 रन से जीत दर्ज की है इस दौरान मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा के एक फैसले ने पूरी क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है और वह अचानक लाइव मैच के दौरान मैदान छोड़कर वापस आ गए।

तिलक वर्मा ने क्यों छोड़ा था मैदान?

तिलक वर्मा के रिटायर्ड आउट होने पर मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने खुलासा करते हुए कहा “वह (तिलक वर्मा) बस रन बनाना चाहता था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सका। हमने आखिरी कुछ ओवरों तक इंतजार किया, उम्मीद करते हुए कि वह अपनी लय हासिल कर लेगा, क्योंकि उसने वहां (क्रीज पर) कुछ समय बिताया था, इसलिए उसे मैच खत्म करने में सक्षम होना चाहिए था, लेकिन मुझे लगा कि अंत में किसी नए खिलाड़ी की जरूरत है, क्योंकि वह गेंद को बैट से कनेक्ट करने में संघर्ष कर रहे थे। क्रिकेट में ऐसी चीजें होती हैं। उसे रिटायर्ड आउट करना अच्छा नहीं था, लेकिन मुझे ऐसा करना पड़ा। यह पूरी तरह से रणनीति थी। हम सिर्फ एक खिलाड़ी को बाहर निकाल रहे हैं और दूसरे को ला रहे हैं। इसे ज्यादा मत समझिए- यह सिर्फ मैच से आधारित फैसला है।”

तिलक वर्मा ने छोड़ा मैदान

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में 23 गेंद में 25 रन की पारी खेली लेकिन इस दौरान वह रिटायर्ड आउट मैदान से बाहर चले गए इसके बाद मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी पर मिचेल सेंटनर आए। इस दौरान तिलक वर्मा का इतिहास फैसला काफी ज्यादा विवादों में बना हुआ है फैंस से लेकर क्रिकेट दिग्गज भी मुंबई इंडियंस के फैसले से हैरानी व्यक्त कर रहे हैं।

Read More-मुंबई की प्लेइंग इलेवन से बाहर हुए रोहित शर्मा? कप्तान हार्दिक पांड्या ने खुद किया खुलासा

Hot this week

बैंक में अकेला कांपते हाथ और मदद के लिए खोजती निगाहें; वीडियो ने किया तहलका

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इन दिनों एक वीडियो तेजी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img