Friday, December 5, 2025

‘कोहली को बॉलिंग दो…’RCB के फैंस की मांग पर विराट का रिएक्शन हुआ वायरल

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल 2024 में अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलते हुए विराट कोहली आईपीएल 2024 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में आरसीबी के गेंदबाजों की कुटाई हो रही थी। फिर फैंस ने विराट कोहली को बॉलिंग करने की मांग की। इसके बाद विराट कोहली ने भी ऐसा रिएक्शन दिया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस ने की कोहली को गेंदबाजी देने की मांग

मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज जब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर के गेंदबाजों की जमकर कुटाई कर रहे थे। तब विराट कोहली बाउंड्री के पास खड़े बिल्डिंग कर रहे थे। इसके बाद फैंस ने विराट कोहली से एक स्पेशल मांग की। इसके बाद स्टेडियम में फैंस ‘कोहली को बॉलिंग दो…’ चिल्लाने लगे। इसके बाद विराट कोहली ने भी मुस्कुराते हुए अपना रिएक्शन दिया है।

मुंबई ने की घातक बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना दिए। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने बहुत ही विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ तीन विकेट के नुकसान पर 199 रन महज 15.3 ओवर में बना दिए। इस दौरान मुंबई इंडियंस के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने 34 गेंद में 69 रन की पारी खेली। तो वहीं सूर्यकुमार यादव ने 19 गेंद में 54 रन की ताबड़ तोड़ पारी खेली है।

Read More-IPL सीजन के बीच मुंबई के लिए आई बुरी खबर, टूर्नामेंट से बाहर हुआ यह स्टार बल्लेबाज

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img