Thursday, February 12, 2026

चेन्नई के खिलाफ वापसी करेंगे विराट कोहली! IPL से पहले सामने आया वीडियो

Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि पिछले महीने विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। जिस कारण विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से अपना नाम वापस ले लिया। इसके बाद विराट कोहली के आईपीएल खेलने को लेकर सस्पेंस बना हुआ था। लेकिन इसी बीच विराट कोहली का एक नया वीडियो सामने आया है।

सामने आया कोहली का वीडियो

इस समय टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस लेटेस्ट वीडियो में विराट कोहली गाड़ी में बैठते हुए नजर आ रहे हैं इस दौरान विराट कोहली से एक फैन हाल-चाल भी पूछता है जिसके बाद विराट कोहली उसका जवाब भी देते हैं। इस दौरान विराट कोहली ने ब्लैक कलर की शर्ट पहन रखी है और सर पर ग्रीन टोपी लगा रखी है।

चेन्नई के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं विराट कोहली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को आईपीएल 2024 में अपना पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मैच 22 मार्च को खेला जाएगा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस को उम्मीद है कि विराट कोहली चेन्नई के खिलाफ मैच में आरसीबी की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Read More-IPL 2024 में अपनी फिरकी से बल्लेबाजों को नचायेंगे ये तीन स्पिनर, घातक गेंदबाजी से उड़ा सकते हैं होश

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img