बैक टू बैक हार के बाद Virat Kohli ने उड़ाया ग्लेन मैक्सवेल का मजाक, कहा-‘अपनी उम्र के हिसाब से…’

IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली मैदान पर हमेशा ही एग्रेसिव रहते हैं। जितना विराट कोहली मैदान पर एग्रेसिव रहते हैं वह उतना फनी भी रहते हैं। आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में विराट कोहली के शानदार प्रदर्शन के बावजूद भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हार का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद विराट कोहली ने अपने साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को लेकर एक मजाक किया बात कही है।

विराट ने मैक्सवेल को लेकर कही ये बात

आईपीएल में काफी लंबे समय से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल खेलते हुए नजर आए हैं । जिस कारण विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। हाल ही में विराट कोहली ने अपने साथी खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को लेकर कहा ‘ मैक्सवेल बेंगलुरु में शामिल होने के बाद काफी खुश रहते हैं और वह अच्छा प्रदर्शन भी करते आए हैं। लगातार मैदान के चारों तरफ चक्कर लगा रहे हैं। वह बच्चो की तरह हरकत करते हैं, यह बहुत मजेदार है… लेकिन मैं उन्हें याद दिलाना चाहूंगा कि उनकी उम्र के हिसाब से यह ठीक नहीं है, लिहाजा वह अपने उम्र का ख्याल रखें।’ हालांकि विराट कोहली ने ये सब बातें ग्लेन मैक्सवेल को लेकर सिर्फ मजाक में कहीं है।

आईपीएल में खूब चल रहा कोहली का बल्ला

आईपीएल 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चार में से सिर्फ एक जीत मिली है। लेकिन आईपीएल में अभी तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली ने अच्छा प्रदर्शन किया है। लेकिन स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में अभी तक कुछ खास अच्छा नहीं रहा है। जिस कारण रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंक तालिका में बहुत ही नीचे है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पिछले तो मैचों में लगातार दो हार का सामना करना पड़ा है।

Read More-RCB से भी ज्यादा खराब है इस टीम की किस्मत, प्ले ऑफ में 9 साल से नहीं पहुंची

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img