Tuesday, February 10, 2026

धनु राशि में प्रवेश कर चुके शुक्र, इन राशि वालों पर छाएंगे संकट के बादल

Shukra Gochar: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र 18 जनवरी की रात 8:46 पर धनु राशि में प्रवेश कर चुके हैं। शुक्र के सुप्रभात से व्यक्ति को हर तरह का सुख प्राप्त होता है लेकिन अगर शुक्र का अशुभ प्रभाव व्यक्त के जीवन पर पड़ जाए तो उसको दिन काटने मुश्किल हो जाते हैं। उसके जीवन में संकट के बादल छा जाते हैं। धनु राशि में शुक्र के गोचर से कुछ राशि के जातकों को बहुत ही नुकसान झेलना पड़ेगा। जिस काम में हाथ डाल देंगे वह काम बिगड़ जाएगा। इस दौरान इन राशि के जातकों को फूक फूक कर कदम रखना होगा।

वृषभ राशि

इस राशि के जातक के लिए शुक्र का धनु राशि में गोचर करना बहुत ही हानिकारक रहेगा। इसकी वजह से आपको भावनात्मक स्तर पर कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। आप भावुक नजर आएंगे यह गोचर वृषभ राशि के जीवन में कई तरह उतार-चढ़ाव लाएगा।

कर्क राशि

शुक्र का परिवर्तन आपसे बहुत मेहनत कराने वाला है। मनचाहा फल प्राप्त करने के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ेगा। यह समय आपके लिए बहुत ही हानिकारक साबित होगा। धनु राशि में शुक्र का गोचर कर्क राशि वालों के लिए चुनौती पूर्ण रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपके सामने कई मुश्किलें आ सकती हैं।

मकर राशि

आपको आर्थिक स्तर पर बहुत ही सोच समझकर फैसला लेना होगा। इन राशि के लोगों को इस दौरान फीजुली खर्चों से बचना होगा। खर्चो पर थोड़ा नियंत्रण रखना होगा। आपकी आमदनी तो होगी लेकिन उसके साथ खर्चे बहुत ज्यादा होंगे जिससे आपकी जेब का संतुलन बिगड़ जाएगा। मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बहुत ही नुकसानदायक रहेगा। इस समय आपको पैसों के मामले में बहुत ही सावधान रहना होगा। आर्थिक संकट के बादल छा सकते हैं।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। News India इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Read More-शुरू होने वाले हैं इन 3 राशि वालों के अच्छे दिन, बनने जा रहा राजभंग योग

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img