Wednesday, December 3, 2025

आज होगी भारत-श्रीलंका के बीच खिताबी जंग, जानें कब और कहां देखें फाइनल मैच

Asia Cup 2023: आज 17 सितंबर को एशिया कप 2023 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा। क्रिकेट फैंस एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं। एशिया कप 2023 का फाइनल मैच भारतीय टीम और श्रीलंकाई टीम के बीच खेला जाएगा। भारत के बाद श्रीलंका ने भी एशिया कप के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

आज होगा एशिया कप का फाइनल मैच

एशिया कप के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम ने 11वी बार अपनी जगह बना ली है। भारत को एशिया कप का सबसे सफल देश माना जाता है क्योंकि भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल मैच को सात बार जीता है। तो वहीं श्रीलंकाई टीम को भी एशिया कप की दूसरी सबसे सफल टीम माना जाता है। क्योंकि श्रीलंकाई टीम ने भी छह बार एशिया कप का फाइनल मैच जीता है और श्रीलंका टीम गत चैंपियन भी है।

कब और कहां देखें मैच

एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबले भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के फाइनल मैच शुरू होने से आधा घंटा पहले 2:30 पर टॉस किया जाएगा। एशिया कप 2023 का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट और डिजनी प्लस हॉटस्टार पर भी किया जाएगा। क्रिकेट फैंस डिजनी प्लस हॉटस्टार पर बिना कोई सब्सक्रिप्शन एशिया कप का फाइनल मुकाबला फ्री में देख सकते हैं। एशिया कप 2023 का फाइनल मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में रखा गया है।

Read More-World Cup 2033 से पहले बुरी चोटिल हुआ ये खतरनाक खिलाड़ी, फील्डिंग के दौरान टूटी अंगूठे की हड्डी

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img