Wednesday, December 3, 2025

‘धोनी खुद अपनी इज्जत खो रहे हैं…’ इस दिग्गज ने चेन्नई के पूर्व कप्तान पर साधा निशाना

MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय क्रिकेट में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है महेंद्र सिंह धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को कई बार वर्ल्ड चैंपियन बनाया है। अब महेंद्र सिंह धोनी 43 साल के हो चुके हैं लेकिन इसके बाद भी वह भारत के घरेलू लीग आईपीएल में खेलते हुए नजर आते हैं। अब इसी बीच महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने निशाना साधा है। जहां पर मनोज तिवारी ने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

धोनी पर क्या बोले मनोज तिवारी?

मनोज तिवारी ने महेंद्र सिंह धोनी पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा “अगर मैं कठोर हो जाऊं तो माफ़ करना, फैंस कहीं गुस्सा ना हो जाए। मेरे अनुसार उनके (MS Dhoni) लिए रिटायरमेंट का सही समय 2023 था जब उनकी टीम ने खिताब जीता था। उसके बाद उन्हें रिटायरमेंट ले लेना चाहिए था। मुझे ऐसा लगा कि क्रिकेट से उन्होंने जितना नाम और इज्जत कमाई है, वो कहीं ना कहीं फैंस उनको देख नहीं पा रहे हैं, कहीं ना कहीं वो खो जा रहे हैं। जो उम्मीद उन्होंने फैंस में जगाई थी, पिछले मैच के बाद जिस तरह चेन्नई के फैंस रोड़ पर आकर अपना इंटरव्यू दे रहे थे, उससे समझ जाना चाहिए कि अब नहीं हो पा रहा है।”

नहीं दिला पा रहे जीत

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर खेल रहे हैं और महेंद्र सिंह धोनी को फिनिशर की भूमिका में देखा जा रहा है लेकिन महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2025 में जीत नहीं दिला पा रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ मुकाबले के बाद महेंद्र सिंह धोनी पर सवाल खड़े किए जाने लगे हैं। इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई के लिए निचले क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं।

Read More –दिल्ली ने चेन्नई को घर में घुसकर धोया, धोनी भी नहीं दिला पाए जीत

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img