Saturday, December 20, 2025

IPL 2024 में नहीं चल रहा KKR इस सुपरस्टार का बल्ला, पिछले सीजन में मचाया था धमाल

Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के कई बल्लेबाज अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचा रहे हैं। जिस कारण कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय आईपीएल 2024 की टॉप टीम बनी हुई है और अंक तालिका में कोलकाता नाइट राइडर्स का कब्जा पहले नंबर पर है। लेकिन आईपीएल 2024 के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के इस बल्लेबाज का बल्ला बिल्कुल भी नहीं चल रहा है। पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के बाद इस बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से कर को खूब निराश किया है।

इस सीजन नहीं चल रहा रिंकू का बल्ला

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आईपीएल 2024 में रिंकू सिंह एक फिनिशर के रूप में खेल रहे हैं। लेकिन अभी तक कोलकाता के लिए रिंकू सिंह इस सीजन कुछ बड़ा कमाल नहीं कर पाए हैं। रन बनाने में रिंकू सिंह को इस सीजन बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अगर हम रिंकू सिंह के आईपीएल 2024 में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने कोलकाता के लिए अभी तक इस सीजन में 10 मैच खेले हैं। जिसमें रिंकू सिंह सिर्फ 125 रन ही बना पाए हैं। जिस कारण कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए रिंकू सिंह का प्रदर्शन इस सीजन चिंता का विषय बना हुआ है।

2023 में किया था कमाल

रिंकू सिंह का नाम सबसे ज्यादा आईपीएल 2023 में चर्चा में रहा था। क्योंकि रिंकू सिंह ने आईपीएल 2023 में अपने प्रदर्शन से सभी के होश उड़ा दिए थे। क्योंकि रिंकू सिंह ने कोलकाता के लिए लक्ष्य का पीछा करते हुए सात पारियों में 305 रन बनाए थे। इस दौरान रिंकू सिंह ने चार अर्थ शतक भी लगाए थे और गुजरात के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाकर कोलकाता को अविश्वसनीय जीत दिलाई थी।

Read More-मुंबई की जीत के बाद भी छलके रोहित शर्मा के आंसू? वीडियो देख फैंस हुए हैरान

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img