Wednesday, February 4, 2026

वर्ल्ड कप खत्म होते ही इस भारतीय खिलाड़ी ने रचाई सगाई, देखें खूबसूरत फोटोज

Team India: भारतीय क्रिकेट टीम का सफर वनडे विश्व कप 2023 में बहुत ही खराब तरीके से समाप्त हुआ है क्योंकि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया है। जिस कारण रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम का वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना टूट गया है। आपको बता दे कि वनडे विश्व कप 2023 के समाप्त होते ही टीम इंडिया के इस खतरनाक खिलाड़ी में सगाई कर ली है जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

वेंकटेश अय्यर ने की सगाई

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर ने सगाई कर ली है। टीम इंडिया की स्टार ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर की होने वाली पत्नी का नाम श्रुति रागुनाथन हैं। वेंकटेश अय्यर ने अपनी सगाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इन वायरल तस्वीरों में वेंकटेश अय्यर अपनी होने वाली पत्नी के साथ मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। वेंकटेश अय्यर की सगाई पर सूर्यकुमार यादव, अर्शदीप सिंह युजवेंद्र चहल और आवेश खान जैसे खिलाड़ी ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

टीम इंडिया से बाहर चल रहे वेंकटेश अय्यर

वेंकटेश अय्यर टीम इंडिया की तरफ से इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। हालांकि काफी लंबे समय से वेंकटेश अय्यर टीम इंडिया की तरफ से खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में ऑल राउंडर खिलाड़ी वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए नजर आते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2021 में वेंकटेश अय्यर ने टीम इंडिया के लिए अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था।

Read More-फाइनल में हार के बाद बदला Team India का कप्तान, ऑस्ट्रेलिया सीरीज में इस खिलाड़ी को मिली कमान

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img