Saturday, January 17, 2026

T20 WC में आज होगा Ind vs Pak का महा मुकाबला, पाकिस्तान से भिड़ेंगी भारतीय बेटियां

Ind vs Pak: भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे नहीं हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच हमेशा ही सीमा पर तनाव बना रहता है जिसका प्रभाव दोनों देशों के बीच खेल जगत पर भी पड़ता है क्योंकि जब भी भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी सपोर्ट में मैच होता है तब उसका रोमांच अलग ही होता है। क्रिकेट में जब भी भारत और पाकिस्तान का मुकाबला होता है तब पूरी दुनिया की निगाह इस महा मुकाबला पर लगी होती हैं। आपको बता दे कि आज 6 अक्टूबर को भारतीय टीम और पाकिस्तान टीम का आमना-सामना होने वाला है। क्योंकि महिला t20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला जाएगा।

भारत और पाक होगा मैच

महिला t20 विश्व कप 2024 के टूर्नामेंट की मेजबानी दुबई को दी गई है। इस समय दुबई में महिला t20 विश्व कप 2024 का टूर्नामेंट चल रहा है। जिसमें भारतीय महिला टीम भी खेलते हुए नजर आ रही है। आज 6 अक्टूबर को महिला t20 विश्व कप 2024 का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा क्योंकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम का आमना-सामना महिला t20 विश्व कप 2024 में होने वाला है।

कब और कहां शुरू होगा मैच?

भारत और पाकिस्तान की महिला टीम का यह महा मुकाबला दुबई के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रखा गया है भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम के बीच यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 3:30 पर शुरू होगा। क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट नेटवर्क पर भी देख सकते हैं। इसके अलावा भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग में डिजनी प्लस हॉटस्टार पर भी की जाएगी।

Read More-अबू धाबी में रितिका के साथ छुट्टियां मना रहे रोहित शर्मा, क्रिकेट छोड़ देखने पहुंचे ये मैच

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img