जिसे 4 करोड़ में खरीदा उसी ने दे दिया दिल्ली को धोखा, अंग्रेज खिलाड़ी ने IPL खेलने से किया मना

अचानक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के इस स्टार बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2024 खेलने से मना कर दिया है जिस कारण अब दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल में 2024 में नया खिलाड़ी ढूंढना होगा।

334
harry brook

IPL 2024: ऋषभ पंत की वापसी दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2024 में किसी तोफे से कम नहीं है। दिल्ली कैपिटल्स में ऋषभ पंत की वापसी से क्रिकेट फैंस को खुश हो गए। लेकिन ऋषभ पंत के शामिल होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि अचानक इंग्लैंड क्रिकेट टीम के इस स्टार बल्लेबाज ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2024 खेलने से मना कर दिया है जिस कारण अब दिल्ली कैपिटल्स को आईपीएल में 2024 में नया खिलाड़ी ढूंढना होगा।

आईपीएल 2024 नहीं खेलेंगे हैरी ब्रुक

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका दे दिया है। क्योंकि विराट ने आईपीएल 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। इससे पहले भारत दौरे पर भी इंग्लैंड ने हैरी ब्रूक को टीम में शामिल किया था लेकिन उन्होंने निजी करण की वजह से नाम वापस ले लिया था। अब आईपीएल 2024 से भी इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक बाहर हो गए हैं।

4 करोड़ में किया था शामिल

इंग्लिश टीम के स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रूक इंडियन प्रीमियर लीग के साल 2023 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेले थे। लेकिन आईपीएल 2024 में हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल ने 4 करोड़ की मोटी रकम देकर अपने साथ शामिल किया था। लेकिन वह बाहर हो जाने के कारण आईपीएल 2024 नहीं खेलेंगे। इस बार आईपीएल 2024 में फिर से ऋषभ पंत टीम की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं क्योंकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने आईपीएल के लिए ऋषभ पंत को पूरी तरह से फिट करार दे दिया है।

Read More-शैतान के बीच Ajay Devgan के फैंस को मिली बड़ी गुड न्यूज, ‘दे दे प्यार दे 2’ की रिलीज डेट का हुआ एलान