वनडे से फॉर्म में वापसी करेंगे रोहित-विराट! ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का बड़ा दावा

Rohit Sharma Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का फॉर्म बिल्कुल भी सही नहीं चल रहा है। क्योंकि टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया के लिए बहुत ही शर्मनाक प्रदर्शन किया है जिस कारण टीम इंडिया को 10 साल बाद टेस्ट सीरीज में हार मिली है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटसन ने रोहित शर्मा विराट कोहली को लेकर बड़ा फैसला दिया है।

शेन वॉटसन ने रोहित ओर विराट पर दिया बड़ा बयान

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी शेन वॉटसन ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के खराब फार्म को लेकर अपना बयान देते हुए कहा “मुझे नहीं लगता कि मौजूदा खराब फॉर्म का वनडे फॉर्मेट में वापसी के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली पर कोई खास असर पड़ेगा। वो दुबई में अपने मैच खेलेंगे, जहां की कंडीशन अलग होंगी। वनडे क्रिकेट में आने के बाद विराट और रोहित खुले मन से शॉट लगाते हैं। विराट कोहली एकदिवसीय क्रिकेट के मास्टर हैं। हां वो तीनों फॉर्मेट के मास्टर हैं लेकिन वनडे मैचों में वो अलग रूप में खेलते हैं। उनके आंकड़े लंबे अरसे से स्थिर रहे हैं।”

वनडे में शानदार है रोहित और विराट का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा का रिकॉर्ड बंटी फॉर्मेट में बहुत ही ज्यादा शानदार है क्योंकि वह वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए तीन दोहरे शतक लगा चुके हैं और वह ऐसा करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं। वहीं विराट कोहली ने भी वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया है और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया था।

Read More-कोहली ने ऑस्ट्रेलिया फैंस को याद दिलाया सैंडपेपर कांड, दिया मुंह तोड़ जवाब, देखें वीडियो

Hot this week

अतीक अहमद की जमीन पर क्या बनेगा? प्रयागराज में CM योगी करेंगे भूमिपूजन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 अक्टूबर को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img