रोहित-विराट की हुई टीम इंडिया में वापसी, गंभीर के कहने पर खेलेंगे वनडे सीरीज

Ind vs SL: रोहित शर्मा और विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से t20 विश्व कप 2024 में खेलते हुए देखा गया था। विराट कोहली और रोहित शर्मा के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय क्रिकेट टीम में t20 विश्व कप 2024 का फाइनल मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। T20 विश्व कप 2024 के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय t20 से संन्यास का ऐलान कर दिया था जिसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ब्रेक पर थे। लेकिन अगर श्रीलंका दौरे पर रोहित शर्मा विराट कोहली की वापसी हो गई है।

रोहित संभालेंगे टीम इंडिया की कमान

कुछ दिनों पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि रोहित शर्मा श्रीलंका दौरे पर रेस्ट पर रह सकते हैं। लेकिन भारतीय टीम के नए हेड कोच गौतम गंभीर रोहित शर्मा को श्रीलंका दौरे पर शामिल करना चाहते थे। जिस कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रोहित शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में भारतीय टीम का कप्तान बना दिया है। T20 विश्व कप के बाद रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आने वाले हैं और भारतीय टीम की कप्तानी भी करेंगे।

विराट की भी हुई वापसी

T20 विश्व कप 2024 के बाद भारत में विनिंग परेड रखी गई थी विनिंग परेड में शामिल होने के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली तुरंत लंदन के लिए रवाना हो गए थे। जिस कारण रिपोर्ट सामने आई थी कि विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में आराम पर रह सकते हैं लेकिन विराट कोहली की वापसी लंका दौरे पर हुई है। श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली रोहित शर्मा के साथ खेलते हुए नजर आने वाले हैं।

Read More-शादी के 4 साल बाद नताशा और हार्दिक के बीच हुआ तलाक, सोशल मीडिया पर खुद किया कंफर्म

Hot this week

अलका लांबा का बड़ा दावा, कहा- आज संसद में होतीं 180 महिलाएं, अगर 2024 में…

महिला आरक्षण के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img