पहली बार देखने को मिली रोहित शर्मा के बेटे की झलक, मां रितिका के गोद में दिखे बेबी हिटमैन, देखें वीडियो

Rohit Sharma Son: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं कुछ समय पहले मुंबई इंडियंस ने आईपीएल से रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटा दिया था जिस कारण अब रोहित शर्मा हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई टीम के लिए ओपनर बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। आईपीएल के बीच फैंस को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के बेटे की झलक देखने को मिली है जहां पर एयरपोर्ट से रोहित शर्मा की बेटे की फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं।

वायरल हो रही है रोहित के बेटे की तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जहां पर रोहित शर्मा के साथ उनकी फैमिली भी नजर आई है इस दौरान रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह अपने बेटे को गोद में लिए हुए दिखाई दी हैं। जिस कारण फैंस को रोहित शर्मा के बेटे की पहली बार झलक देखने को मिली है। रोहित शर्मा के बेटे अहान की शक्ल देखकर फैंस खुश हो गए हैं और क्यूटनेस के दीवाने हो गए हैं। सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा और रितिका के बेटे की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

कब पिता बने थे रोहित शर्मा?

नवंबर साल 2024 में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी जहां पर रोहित शर्मा टीम इंडिया के लिए शुरुआती कुछ मैच से बाहर रहे थे क्योंकि रोहित शर्मा की पत्नी रितिका बच्चों को जन्म देने वाली थी। 15 नवंबर को देर रात रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने पहली बार बेटे को जन्म दिया था। जिस कारण रोहित शर्मा दूसरी बार पिता बने थे। रोहित शर्मा और रितिक ने अपने बेटे का नाम अहान रखा था।

Read More –फैंस को लगा बड़ा झटका, IPL से बाहर हुआ पंजाब का ये तेज गेंदबाज

Hot this week

चंडीगढ़ सेक्टर-37: बीजेपी दफ्तर के बाहर धमाके की आवाज, लोगों में खलबली

चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में बुधवार (1 अप्रैल) को बीजेपी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img