लय में लौटे Rohit Sharma, तीसरे टेस्ट में शतक लगाकर तोड़ा धोनी और गांगुली का रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक नहीं बल्कि कई सारे रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं और वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

165
ind vs eng

Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से टेस्ट फॉर्मेट में लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने धमाकेदार पारी खेल कर अपने इंटरनेशनल टेस्ट करियर का 11वा शतक लगा दिया है। इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने एक नहीं बल्कि कई सारे रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए हैं और वह भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं।

रोहित ने जड़ा शतक

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा का लय में लौटना भारतीय टीम के लिए बहुत ही जरूरी था। लगातार दो टेस्ट मैचों में फ्लॉप होने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में रोहित शर्मा ने 196 गेंदों में 131 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली है। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने तीन छक्के और 14 चौके भी लगाए हैं। यह शतक रोहित शर्मा के टेस्ट करियर का 11वा शतक है।

बना दिए ये बड़े रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में रोहित शर्मा ने तीन छक्के लगाकर महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है और वह टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में पहले नंबर पर वीरेंद्र सहवाग है जिन्होंने टेस्ट में 90 छक्के लगाए हैं। इसके बाद अब दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा आ गए हैं जिन्होंने इंटरनेशनल टेस्ट फॉर्मेट में 79 छक्के लगाए हैं और तीसरे नंबर पर 78 छक्के लगाने वाले महेंद्र सिंह धोनी है। रोहित शर्मा ने भारत के लिए इंटरनेशनल फॉर्मेट में 18577 रन बना चुके हैं और वह सौरभ गांगुली को पीछे छोड़कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

Read More-सरफराज और ध्रुव जुरेल ने किया टेस्ट डेब्यू, इन खिलाड़ियों का कटा प्लेइंग 11 से पत्ता