Sunday, December 28, 2025

‘मैं बजरंगबली का भक्त हूं और उनके गाने सुनता हूं…’ रिंकू सिंह ने खोले जिंदगी के कई राज

Rinku Singh: आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया था। गुजरात टाइटंस के खिलाफ लगातार पांच छक्के लगाकर रिंकू सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी जिसके बाद रिंकू सिंह को इंटरनेशनल मैच खेलने का मौका दिया गया। आईपीएल की तरह रिंकू सिंह ने इंटरनेशनल माचो में टीम इंडिया के लिए कई विस्फोटक पारियां खेली और सभी का दिल जीत लिया। अभी से बीच रिंकू सिंह ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं।

रिंकू सिंह ने खोले कई राज

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने एक छोटे इंटरव्यू के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज से खुलासा किया है। रिंकू सिंह ने बताया है कि उन्हें जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के साथ मस्ती करना खूब पसंद है और वह खिलाड़ियों के साथ आए दिन मस्ती करते रहते हैं। रिंकू सिंह ने कहा “मैं तो बजरंगबली का भक्त हूं, उनके गाने सुनता रहता हूं अपने रूम में.” बजरंगबली समेत भगवान में रिंकू सिंह की काफी आस्था रहती है, जिसका प्रमाण वो पहले भी दे चुके हैं।”

टीम इंडिया के लिए खेले 10 मैच

आपको बता दे कि आईपीएल 2023 में एक खतरनाक फिनिशर की भूमिका अदा करने के बाद रिंकू सिंह अब टीम इंडिया के लिए एक खतरनाक खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं। रिंकू सिंह ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 10 इंटरनेशनल मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 180 रन बनाए हैं। हालांकि रिंकू सिंह टीम इंडिया के लिए एक फिनिशर के तौर पर खेलते हैं। इस दौरान रिंकू सिंह का स्ट्राइक रेट 187.5 रहा है।

Read More-कब वापसी कर रहे हैं हार्दिक पांड्या और मोहम्मद शमी? जय शाह ने बताई फिटनेस अपडेट

Hot this week

इस्लाम में शराब हराम, लेकिन डॉलर के लिए जायज? पाकिस्तान ने 50 साल बाद उठाया ये बड़ा कदम

पाकिस्तान की 160 साल पुरानी मुर्री ब्रेवरी अब अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img