हार्दिक नहीं बल्कि 34 साल का ये बल्लेबाज बनेगा मुंबई का कप्तान, चेन्नई के खिलाफ संभालेगा कमान

Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम मानी जाती है। आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस एक बार फिर से चैंपियन बनने के इरादे से उतरने वाली है। लेकिन कप्तान हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 में अपना पहला मुकाबला ही मिस करना पड़ेगा क्योंकि हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के टूर्नामेंट में स्लो ओवर रेट के कारण प्रतिबंध झेलना पड़ा था। जिस कारण हार्दिक पांड्या पहले मुकाबले के लिए बैन है। जिस कारण मुंबई इंडियंस को पहले मुकाबले के लिए कप्तान बदलना पड़ा है।

पहले मुकाबले में कौन बनेगा कप्तान?

मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटा दिया था जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या पहले मुकाबले में प्रतिबंधित होने के कारण हिस्सा नहीं बन पाएंगे। जिस कारण अब मुंबई इंडियंस को पहले मुकाबले के लिए नए कप्तान की घोषणा करनी पड़ी है मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव को आईपीएल 2025 के अपने पहले मुकाबले में कप्तान बनाया है।

चेन्नई के खिलाफ संभालेंगे कमान

सूर्यकुमार यादव चेन्नई के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तानी करते हुए नजर आएंगे क्योंकि मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2025 के टूर्नामेंट में चेन्नई के खिलाफ अपना ओपनिंग मैच खेलना है। जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तानी ऋतुराज गायकवाड करेंगे। सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी अंतरराष्ट्रीय T20 क्रिकेट में करते हैं।

Read More-‘हिंदुस्तान पर हिंदू राज करेगा…’, सुवेन्दु अधिकारी ने दिया बड़ा बयान,कहा-पश्चिम बंगाल बन जाएगा बांग्लादेश

Hot this week

अचानक स्टेज पर ऐसा क्या करने लगे Donald Trump? देखकर सभी रह गए हैरान, Video

अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना स्थित मशहूर रिसॉर्ट शहर मर्टल...

8 साल के लिव-इन के बाद अर्जुन रामपाल ने ग्रैबिएला से रचाई शादी, 2 बच्चों के बाद लिया बड़ा फैसला

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स की शादी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img