मुंबई की जीत से टूटा कप्तान शुभमन गिल का सपना, बताया गुजरात की हार का कारण

GT vs MI: आईपीएल 2025 का पहला क्वालीफायर मुकाबला पंजाब और बेंगलुरु के बीच हुआ था जिसके बाद कल 30 मई को मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबले खेला गया है। गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच एलिमिनेटर मुकाबले बहुत ही ज्यादा रोमांचक हुआ है जिसमें मुंबई इंडियंस ने गुजरात को हरा दिया है और गुजरात की हार के बाद कप्तान शुभमन गिल का दिल टूट गया है। शुभमन गिल ने मुंबई के खिलाफ गुजरात की हार का कारण बताया है।

गिल ने बताया हार का कारण

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मिली हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने चुप्पी तोड़ी है। जिसमें शुभमन गिल ने कहा “आज क्रिकेट का एक शानदार खेल हुआ, हमने बेहतर मैच खेला। आज के मैच में लास्ट के 3-4 ओवर हमारे पक्ष में नहीं थे, लेकिन फिर भी ये एक शानदार मैच था। 3 कैच छोड़ने के बाद गेंदबाजों के लिए खेल को कंट्रोल में रखना आसान नहीं है। जब हम बल्लेबाजी करने आए, तब हमारे सामने केवल यही बात थी कि केवल हमें वही खेल खेलना है, जो हम खेलना चाहते हैं। साई और वॉशिंगटन को भी यही कहा गया। उन दोनों खिलाड़ियों के लिए भी केवल एक ही लक्ष्य था कि हम ये मैच जीतें। यहां तक के सफर में सभी खिलाड़ियों को श्रेय जाता है, खासकर कि साई सुदर्शन को। साई इस सीजन गुजरात के लिए बहुत बढ़िया खेले। इस पिच पर चेज करने के लिए 210 रनों का टारगेट सही रहता।”

20 रन से जीती मुंबई

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने गुजरात के खिलाफ टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था जिसके बाद 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 228 रन बना दिए। जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 208 रन बना पाए और गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस में एलिमिनेटर मुकाबले को 20 रन से जीत लिया।

Read More-डेब्यू मैच में जीरो पर आउट हुए मुशीर खान, फिर बना दिया IPL में ये महा रिकॉर्ड

Hot this week

“ईरान पर वार गलत, लेकिन…!” Omar Abdullah का बड़ा बयान, घाटी के लोगों को दी खास अपील

मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री...

Hathras News: एक ओवरटेक की कोशिश और 6 मौतें… तड़के 4 बजे एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

Hathras News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में मंगलवार तड़के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img