साई सुदर्शन का IPL में बड़ा कारनामा, बन गया ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज

Sai Sudarshan: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में लाजवाब रहा है। साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में अपनी शानदार बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा है। साई सुदर्शन की बल्लेबाजी की हर तरफ सराहना हो रही है। साईं सुदर्शन आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए ओपनर बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए दिखाई दिए रहे हैं। साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और साई सुदर्शन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और वह विराट कोहली की इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

साई सुदर्शन में पूरे किए 700 रन

गुजरात टाइटंस के लिए साई सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में 15 मैच खेले हैं जिसमें साईं सुदर्शन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 759 रन बनाए हैं। साईं सुदर्शन में मुंबई के खिलाफ मुकाबले में 700 रनों का आंकड़ा पार कर दिया है इसी के साथ साई सुदर्शन आईपीएल के एक सीजन में 700 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह कारनामा विराट कोहली और शुभमन गिल ने किया है।

मुंबई के खिलाफ खेली 80 रन की पारी

साई सुदर्शन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलते हुए एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसमें साई सुदर्शन ने 49 गेंद में 80 रन की पारी खेली है। इस पारी के दौरान साई सुदर्शन ने 10 चौके और 1 छक्का लगाया है। लेकिन इसके बाद भी वह गुजरात टाइटंस को जीत नहीं दिल पाए।

Read More-मुंबई की जीत से टूटा कप्तान शुभमन गिल का सपना, बताया गुजरात की हार का कारण

Hot this week

ईरान ने कहा रास्ता खुला… फिर क्यों लौटे भारतीय टैंकर? सामने आई चौंकाने वाली वजह!

मध्य-पूर्व के सबसे अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img