शतक के बाद भी मुंबई ने रोहित को किया नजरअंदाज, हिटमैन को अकेला देखकर इमोशनल हुए फैंस

शतक लगाने के बाद भी रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की पूरी टीम ने नजरअंदाज कर दिया जिसका वीडियो देखकर रोहित के फैंस इमोशनल हो गए हैं।

351
Rohit Sharma

Rohit Sharma: वनडे विश्व कप 2023 में के फाइनल में मिली हार के बाद रोहित शर्मा पूरी तरह से टूट गए थे। लेकिन फाइनल में हारने के बाद में रोहित का खूब सपोर्ट किया था। मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी के पद से हटा दिया। हाल ही में रोहित शर्मा ने मुंबई के लिए वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 का अपना पहला शतक लगाया है। लेकिन शतक लगाने के बाद भी रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस की पूरी टीम ने नजरअंदाज कर दिया जिसका वीडियो देखकर रोहित के फैंस इमोशनल हो गए हैं।

अकेले पड़े हिटमैन

चेन्नई सुपर किंग्स को जब मुंबई के खिलाफ 20 रन से जीत मिली। उसके बाद सभी खिलाड़ी मैदान से बाहर जाने लगे। इसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि मैदान पर जीत के बाद चेन्नई सुपर किंग्स सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। लेकिन इस दौरान रोहित शर्मा अकेले निराश होकर श्री झुकाए ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते नजर आ रहे हैं। इसके दौरान रोहित शर्मा के साथ कोई भी मुंबई का खिलाड़ी नजर नहीं आ रहा है और रोहित शर्मा अकेले निराश दिख रहे हैं।

मुंबई के लिए अकेले लड़े रोहित

मुंबई इंडियंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा अकेले लड़े हैं। क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए वानखेड़े स्टेडियम में शानदार शतक लगाया है। रोहित शर्मा ने 63 केंद्र में 105 रन की पारी खेली है। लेकिन किसी भी खिलाड़ी ने रोहित शर्मा का साथ नहीं दिया जिस कारण मुंबई को 20 रन हार से देखनी पड़ी।

Read More-धोनी ने पूरे किए 5 हजार रन तो रोहित ने जड़े 500 छक्के, चेन्नई और मुंबई के मैच में टूटे कई बड़े रिकॉर्ड