IPL से संन्यास के बाद आर्मी में रहेंगे MS Dhoni! माही ने किया बड़ा खुलासा

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय टीम का सबसे सफल कप्तान कहा जाता है टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतने वाले महेंद्र सिंह धोनी को इंडियन आर्मी ने साल 2011 में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी थी। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इस समय पैराशूट रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट कर्नल है। आपको बता दे कि जब एक फैन ने टीम इंडिया के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी से उनके अगले प्लान के बारे में पूछा था। तब महेंद्र सिंह धोनी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है।

आर्मी में सेवा देंगे धोनी

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी देश में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटरों में से एक हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब एक फैन महेंद्र सिंह धोनी से पूछा “सर आपका आगे का क्या प्लान है?” जिस पर महेंद्र सिंह धोनी ने जवाब देते हुए कहा “मैंने अभी तो इसके बारे में ज्यादा नहीं सोचा है। मैं अभी क्रिकेट खेल रहा हूं। यह मेरे लिए भी जानना वाकई दिलचस्प होगा कि क्रिकेट के बाद मैं क्या करूंगा। लेकिन एक चीज लगभग तय है। मैं आर्मी के साथ थोड़ा और वक्त गुजारना चाहूंगा। क्योंकि पिछले कुछ सालों में मैं ऐसा नहीं कर पाया हूं।”

अभी भी आईपीएल खेल रहे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 42 साल है 42 साल की उम्र में भी महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे हैं और वह आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों में से एक हैं। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी कप्तानी में उन्होंने 5वी आईपीएल ट्रॉफी भी जिताई है। आईपीएल 2024 में भी महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से पीली जर्सी में मैदान पर खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Read More-भारतीय वनडे टीम में कौन लेगा Rohit Sharma की जगह? लिस्ट में ये तीन युवा ओपनर है सबसे आगे

 

Hot this week

‘वो कपड़े उतार देता…’ Vaibhav Suryavanshi को लेकर ये कैसा बयान दे गए रवि शास्त्री?

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav...

समंदर में भारतीय क्रू का शिकार करने आए थे खूंखार लुटेरे, अचानक आसमान से टपके MARCOS कमांडो और फिर…

अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार के सबसे व्यस्त और संवेदनशील रूट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img