Saturday, January 24, 2026

सिर्फ IPL का मैच खेल कर रातों-रात स्टार बने Mayank Yadav, 4K से 76K हुए फॉलोवर्स

Mayank Yadav: लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए आईपीएल 2024 के मैच में युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव सबसे ज्यादा सुर्खियों ने बने हुए। क्योंकि मयंक यादव ने अपनी रफ्तार भरी गेंद से सभी लोगों को पूरी तरह से हैरान कर दिया है। आपको बता दे कि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में डेब्यू किया है। सिर्फ एक मैच खेल कर ही लखनऊ सुपर जायंट्स के खतरनाक तेज गेंदबाज मयंक यादव रात को रात स्टार बन गए हैं और सोशल मीडिया पर मयंक यादव की फैन फॉलोइंग में बहुत ही बड़ी उछाल आई है।

रातों-रात स्टार बने मयंक यादव

मयंक यादव ने जब पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जेंट्स के लिए अपना पहला मैच खेला उससे पहले मयंक यादव की सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 4000 फैन फॉलोइंग थी। लेकिन जैसे ही मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद पर की है। उसके बाद मानो कि गेंद की तरह मयंक यादव के फॉलोअर्स भी बहुत ही स्पीड से बढ़ रहे हैं। खबर लिखे जाने तक मयंक यादव के सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैन फॉलोइंग 76.5 हजार हो चुकी थी। इसके बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स ने खुद अपने अकाउंट से स्क्रीनशॉट शेयर किया है।

तेज गेंदबाजी से मचाया गदर

आपको बता दे कि लखनऊ सुपर जेंट्स के लिए पहले ही मैच में मयंक यादव ने आईपीएल 2024 का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। मयंक यादव आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं। क्योंकि मयंक यादव ने अपने दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर 156 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से गेंद फेंकी है। इसके अलावा मयंक यादव ने पहले ही मैच में तीन विकेट भी लिए हैं।

Read More-फिर से बाबर आजम को बनाया गया पाकिस्तान का कप्तान, शाहिद अफरीदी से छिनी गई कमान

Hot this week

ODI अलविदा कहेंगे रविंद्र जडेजा? रिटायरमेंट को लेकर खुद दिया बड़ा ये संकेत

टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा लंबे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img