Tuesday, December 30, 2025

जयपुर में आया किंग कोहली का तूफान, जड़ा IPL 2024 का पहला शतक

Virat Kohli: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पूर्व कप्तान विराट कोहली का बल्ला आईपीएल 2024 में खूब बोल रहा है। अभी तक आईपीएल 2024 में विराट कोहली ने चार मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। आज जयपुर में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 में मैच खेला जा रहा है। राजस्थान के खिलाफ विराट कोहली ने आईपीएल 2024 का पहला शतक लगाया है।

कोहली ने जड़ा शतक

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आज आईपीएल 2024 का पहला शतक लगाया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ विराट कोहली ने आरसीबी के लिए 67 गेंद में इस सीजन का अपना पहला शतक पूरा किया। इसके साथ विराट कोहली इस सीजन में हाईएस्ट स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। विराट कोहली ने 72 गेंद 113 रन बनाए हैं। इस पारी के दौरान विराट कोहली के बदले से 12 चौके और 4 छक्के निकले हैं।

ऑरेंज कैप में निकले सबसे आगे

विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल 2024 से में चार मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 222 रन बनाए थे और वह ऑरेंज कैप की रेस में पहले नंबर पर थे। इसके बाद विराट कोहली ने आईपीएल 2024 के पांच मैचों में 316 रन बनाए हैं। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक निकलेहैं।

Read More-युवराज सिंह के चेले ने IPL 2024 में मचाया गदर, गेंदबाज भी खाते है खौफ

Hot this week

दिल्ली-नैनीताल हाईवे पर बोलेरो पर पलटा ट्रक, चालक की कुचलकर मौत

रामपुर जिले के थाना गंज क्षेत्र में रविवार शाम...

सिंगल-डबल भूल गए अभिषेक शर्मा! एक घंटे में 45 छक्कों से मचा दी तबाही

टीम इंडिया के उभरते सितारे और मौजूदा समय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img