रोहित की टीम से अलग होते ही इमोशनल हुए ईशान किशन, मुंबई इंडियंस से जुदा होने पर कही ये बात

Ishan Kishan: टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इंडियन प्रीमियर लीग में पिछले 7 साल से लगातार मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आ रहे थे। ईशान किशन मुंबई इंडियंस के एक स्टार बल्लेबाज थे। लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन का साथ मुंबई इंडियंस से अलग हो गया है क्योंकि आईपीएल 2025 में ईशान किशन मुंबई इंडियंस के विपक्ष के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। मुंबई इंडियंस सबसे अलग होने के बाद ईशान किशन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक कर देने वाला पोस्ट साझा किया है और मुंबई इंडियंस के मैनेजमेंट को शुक्रिया कहा है।

क्या बोले ईशान किशन?

विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस से को लेकर एक पोस्ट साझा किया है जिसने ईशान किशन ने कैप्शन में लिखा “ आप सभी के साथ आनंद और खुशी के बहुत सारे पल साझा किए। MI, मुंबई और पलटन की हमेशा मेरे दिल में खास जगह रहेगी। आप सबके साथ से मैं एक बेहतर इंसान और खिलाड़ी बन पाया हूं। इन अमर यादों को दिल में रखकर मैं आपको अलविदा कहता हूं। मैनेजमेंट, कोच, सभी प्लेयर्स और हमेशा साथ देने वाले फैंस का मैं आभार व्यक्त करता हूं।”

हैदराबाद में शामिल हुए ईशान किशन

मुंबई इंडियंस ने ईशान किशन को रिलीज कर दिया था जिसके बाद मेगा नीलामी के दौरान ईशान किशन को मुंबई इंडियंस ने खरीदने की पूरी कोशिश की। लेकिन अंत में हैदराबाद में बाजी मार ली और सनराइजर्स हैदराबाद में क्रिकेट कीपर बल्लेबाज इशान किशन को 11.25 करोड़ में खरीद लिया।

Read More-ऑस्ट्रेलियाई संसद में रोहित शर्मा ने दिया भाषण, जानें स्पीच में क्या बोले भारतीय कप्तान

Hot this week

ईरान ने कहा रास्ता खुला… फिर क्यों लौटे भारतीय टैंकर? सामने आई चौंकाने वाली वजह!

मध्य-पूर्व के सबसे अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img