India vs Japan: भारत ने जापान के खिलाफ खेले एकलौते टी20 मुकाबले में महज 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 32 रन बनाए। इसके जवाब में जापान की टीम 5 ओवर में 3 विकेट पर 30 रन ही बना सकी। इस तरह भारत ने बेहद करीबी मुकाबले में जीत हासिल की।
अय्यर और संजू ने संभाली पारी
भारत की बल्लेबाजी में कप्तान श्रेयस अय्यर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 12 गेंदों पर 16 रन बनाए। संजू सैमसन ने 7 गेंदों में 9 रन का योगदान दिया, जबकि ईशान किशन 6 गेंदों पर 3 रन ही बना सके। जापान की ओर से चार्ल्स हिंजे ने गेंदबाजी में प्रभाव डाला और 2 रन देकर 2 विकेट हासिल किए।
A special start to a historic clash 🤝
Beautiful scenes at the toss as #TeamIndia Skipper @ShreyasIyer15 is presented with a special memento to commemorate the 75th anniversary of India-Japan diplomatic relations 🇮🇳🇯🇵#TeamIndiaInJapan | @CricketJapan pic.twitter.com/bv4JiIdaMi
— BCCI (@BCCI) September 22, 2026
जापान ने दी कड़ी टक्कर
33 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान की टीम ने शुरुआत में भारत को दबाव में रखा। केंडेल कडोवाकी-फ्लेमिंग ने 12 गेंदों में 12 रन बनाए, जबकि बेंजामिन इटो-डेविस ने 8 गेंदों पर 9 रन जोड़े। इब्राहिम ताकाहाशी ने 3 गेंदों में 4 रन बनाए। हालांकि भारतीय गेंदबाजों ने आखिरी तक मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी।
गेंदबाजों ने दिलाई जीत
भारत की तरफ से वॉशिंगटन सुंदर ने 2 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल ने 2 ओवर में 7 रन दिए, जबकि रवि बिश्नोई ने एक ओवर में 10 रन दिए। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। Sano International Cricket Ground पर खेले गए इस मुकाबले में भारत ने आखिरी तक संघर्ष करते हुए 2 रन से जीत अपने नाम की।
Read More-यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 34 IAS अफसरों का तबादला, 14 जिलों में बदले DM








