Sunday, January 25, 2026

फैंस की आलोचनाओं के बीच भगवान सोमनाथ की शरण में पहुंचे Hardik Pandya, मंदिर में की पूजा अर्चना

Hardik Pandya: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बनने के बाद हार्दिक पांड्या सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं। क्योंकि रोहित शर्मा की जगह पर कप्तान बनाए जाने के कारण हार्दिक पांड्या को फैंस का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। इसके साथ हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को हर की हैट्रिक भी लगानी पड़ी है। आपको बता दे कि मुंबई की लगातार तीन हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या सोमनाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। इसके बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भगवान की पूजा अर्चना भी की है।

सोमनाथ मंदिर पहुंचे हार्दिक पांड्या

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का एक नया वीडियो सामने आया है। यह वीडियो गुजरात के सोमनाथ मंदिर का है। मुंबई इंडियंस के नए कप्तान हार्दिक पांड्या सोमनाथ मंदिर में भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है की हार्दिक पांड्या महादेव की पूजा करते नजर आ रहे हैं।

मुंबई को पहली जीत की तलाश

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2024 में मैच खेल कर शुरुआत की थी। इस मैच में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस को जीत नहीं दिला पाए। उसके बाद अगले दो मैचों में भी मुंबई इंडियंस को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इंडियन आईपीएल 2024 की अंक तालिका में बिल्कुल नीचे दसवें नंबर पर बनी हुई है। अभी तक मुंबई इंडियंस एक भी मैच नहीं जीत पाई है। मुंबई इंडियंस ने पांच बार इंडियन प्रीमियर लीग का खिताब रोहित शर्मा की कप्तानी में जीता था।

Read More-बैक टू बैक हार के बाद Virat Kohli ने उड़ाया ग्लेन मैक्सवेल का मजाक, कहा-‘अपनी उम्र के हिसाब से…’

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img