Thursday, December 4, 2025

ग्लेन मैक्सवेल कभी नहीं भूल पाएंगे IPL 2024, इस सीजन बने RCB के लिए सबसे बड़े विलेन

Glenn Maxwell: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल को दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में गिना जाता है क्योंकि ग्लेन मैक्सवेल अकेले दम पर पूरे मैच का नतीजा पलटने की ताकत रखते हैं। पिछले साल वनडे विश्व कप 2023 में ग्लेन मैक्सवेल का बल्ला आग उगल रहा था। लेकिन आईपीएल 2024 का सीजन इंग्लैंड मैक्सवेल के लिए उनके क्रिकेट करियर का सबसे बुरे दौर की तरह रहा है। आरसीबी फैंस की नजरों में ग्लेन मैक्सवेल सबसे बड़े विलेन साबित हुए हैं।

मैक्सवेल के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

आईपीएल 2024 में ग्लेन मैक्सवेल के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। क्योंकि ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2024 में चार बार गोल्डन डक का शिकार हुए हैं यानी कि ग्लेन मैक्सवेल चार बार जीरो रन के स्कोर पर इस सीजन में आउट हुए हैं। इसके साथ ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। क्योंकि ग्लेन मैक्सवेल दिनेश कार्तिक के साथ इस लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में 18 बार जीरो पर आउट हो चुकी है तो वही दिनेश कार्तिक भी इतनी बार ही गोल्डन डक का शिकार हुए हैं।

बहुत ही खराब रहा प्रर्दशन

आईपीएल 2024 में ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 9 मैच खेले। इस दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने बहुत ही खराब प्रदर्शन करते हुए 9 मैच में सिर्फ 52 रन ही बना पाए। बल्ले के अलावा गेम से भी ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा है क्योंकि ग्लेन मैक्सवेल ने इस सीजन सिर्फ 6 विकेट ही लिए हैं। एलिमिनेटर मैच में जब आरसीबी को ग्लेन मैक्सवेल से एक पारी की उम्मीद थी तब जीरो पर आउट हो गए। इसके अलावा ग्लेन मैक्सवेल नए एलिमिनेटर जैसे महत्वपूर्ण मैच में एक आसान सा कैच भी छोडा।

Read More-KKR की जीत की खुशी में शाहरुख खान ने कर दी बड़ी गलती, मैदान पर हाथ जोड़कर मांगनी पड़ी माफी, सामने आया वीडियो

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img