Glenn Maxwell ने ठोका वनडे विश्व कप का सबसे तेज शतक, तोड़ा Aiden Markram का वर्ल्ड रिकॉर्ड

विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 399 रनों का विशाल स्कोर लगा दिया है। ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

392
Glenn Maxwell

World Cup 2023: आज 25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और नीदरलैंड क्रिकेट टीम के बीच वर्ल्ड कप 2023 का मैच खेला गया है। नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 399 रनों का विशाल स्कोर लगा दिया है। ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

ग्लेन मैक्सवेल ने 40 गेंदों में ठोका शतक

आपको बता दे कि नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंद में शतक लगाकर एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। वह विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। नीदरलैंड के खिलाफ ग्लेन मैक्सवेल ने 44 गेंद में 106 रनों की विस्फोटक पारी खेली है। इस पारी के दौरान ग्लेन मैक्सवेल ने 9 चौके और 8 छक्के लगाए हैं।

तोड़ा एडेन मार्करम का वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व कप 2023 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी एडेन मार्करम ने 49 गेंद में सबसे तेज शतक लगाकर विश्व रिकॉर्ड बना दिया था लेकिन इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के खतरनाक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने 40 गेंद में शतक लगाकर वनडे विश्व कप के इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा डेविड वार्नर ने भी नीदरलैंड के खिलाफ शानदार शतक लगाया है।

Read More-सेमी फाइनल से बाहर हुई पाकिस्तान टीम तो छिन जाएगी Babar Azam की कप्तानी! सपोर्ट स्टॉप पर भी कार्रवाई करेगा PCB