Thursday, December 4, 2025

Naveen Ul Haq को गौतम गंभीर ने दी जन्मदिन की बधाई, तो फैंस को याद आए Virat Kohli

Naveen Ul Haq Birthday: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज नवीन उल हक आज शनिवार 23 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। नवीन उल हक को उनके फैंस से कई क्रिकेटरों ने भी जन्मदिन की बधाई दी है। आपको बता दे कि भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने नवीन उल हक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। जिसके बाद फैंस विराट कोहली को याद कर रहे हैं।

गंभीर ने किया नवीन को विश

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन उल हक के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए गौतम गंभीर ने लिखा है कि ‘हैप्पी बर्थडे नवीन उल हक! तुम्हारी तरह कुछ ही हैं कभी मत बदलना”। इस तस्वीर में गौतम गंभीर और नवीन उल हक दोनों आईपीएल की फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स की जर्सी पहनते हुए दिखाई दे रहे हैं।

फैंस ने किए विराट कोहली को लेकर कमेंट

गौतम गंभीर की इस पोस्ट पर एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा है कि ‘कोहली की भी एक पोस्ट डाल डी होती है। देश वालों से बड़ी अब फ्रेंचाइज़ी हो गई।’तो एक अन्य यूजर ने मजाक में इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि ’विराट कोहली नवीन उल हक से अच्छे बोलर हैं।’आपको बता दे की नवीन उल हक सबसे ज्यादा चर्चा में आईपीएल 2023 में रहे थे। आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में नवीन उल हक और विराट कोहली के बीच विवाद हो गया था। इस विवाद में गौतम गंभीर भी शामिल थे। गौतम गंभीर और विराट कोहली की भी मैदान पर काफी देर बहस हुई थी।

Read More-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में खुली इस खिलाड़ी की पोल! अब प्लेइंग XI से किया जाएगा बाहर

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img