‘अब समय आ गया है जब…’ महेंद्र सिंह धोनी के IPL करियर पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर का चौंकाने वाला बयान

Mahendra Singh Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है। आईपीएल 2025 से चेन्नई सुपर किंग्स का सफर समाप्त हो चुका है और महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 में गुजरात के खिलाफ अपना आखिरी मुकाबला खेला है। इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर फैंस के मन में लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में भविष्य टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने बड़ा बयान दिया है।

पूर्व क्रिकेटर का धोनी को लेकर बड़ा बयान

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर मुरली कार्तिक ने महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल में भविष्य को लेकर बयान देते हुए कहा “दुनिया धोनी से जितना प्यार करती है और कुछ चीजें हम खत्म नहीं करना चाहते, एक दिन ऐसा आता है जब इसका अंत होता ही है। कभी-कभी आप नहीं चाहते कि आपको एकदम से ऐसा शॉक मिले, है न? कभी-कभी, आप नहीं चाहते कि जो लोग आपसे प्यार करते हैं, वे अलविदा कहें, आपने बहुत समय तक साथ दिया है। चाहे वह एमएस धोनी हो या कोई और, बस इसके बारे में सोचें।”

आईपीएल 2025 में की चेन्नई की कप्तानी

गुजरात गायकवाड आईपीएल 2025 में चेन्नई की कप्तानी कर रहे थे लेकिन चोटिल होने के कारण गायकवाड को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी को दे दी गई थी। चेन्नई की कप्तानी में भी महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा था क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2025 के प्ले ऑफ में जगह नहीं बना पाई।

Read More-कंधों पर आई भारतीय टेस्ट टीम की जिम्मेदारी, कप्तान बनने के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी, कह डाली ये बात

Hot this week

Instagram पर आखिर ऐसा क्या मिला कि सरकार ने Meta को किया तलब? सामने आई रिपोर्ट के बाद बढ़ी हलचल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img