Thursday, November 20, 2025

IPL का नहीं खेलेंगे धोनी? CSK के बयान से चिंता में पड़े फैंस

MS Dhoni CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए महेंद्र सिंह धोनी काफी लंबे समय से खेल रहे हैं और महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स ही नहीं बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे सफल कप्तान हैं। महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 43 साल है और वह सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में आने लगे हैं। जिस कारण महेंद्र सिंह धोनी की आईपीएल 2025 खेलने पर लगातार चर्चा हो रही है इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2025 खेलने पर पड़ा बयान दिया है।

CSK ने धोनी को लेकर दिया बड़ा बयान

हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल 2025 खेलने पर बड़ा बयान दिया है। जिसमें जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने कहा “हम इस स्तर पर निश्चित नहीं हैं. हम इसे एमएस धोनी के लिए भी उपयोग नहीं कर सकते हैं. इस पर टिप्पणी करना अभी बहुत जल्दी है क्योंकि हमने उनके साथ चर्चा नहीं की है। धोनी अमेरिका में थे और हमने अभी तक चर्चा नहीं की है। अब मैं इस सप्ताह यात्रा कर रहा हूं, इसलिए आने वाले सप्ताह में कुछ चर्चा होने की संभावना है, तो तब कुछ स्पष्टता हो सकती है। हम आशावादी हैं कि वह खेलेंगे लेकिन यह एक ऐसा कॉल है जो धोनी खुद लेंगे।”

आईपीएल में आया नया नियम

हाल ही में आईपीएल 2025 से पहले नया नियम आया है। इंडियन प्रीमियर लीग के नए नियम के अनुसार “एक कैप्ड भारतीय खिलाड़ी अनकैप्ड बन जाएगा यदि खिलाड़ी ने उस वर्ष से पहले के पिछले पांच कैलेंडर वर्षों में इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं खेला है या बीसीसीआई के साथ सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट नहीं है। यह केवल भारतीय खिलाड़ियों के लिए लागू होगा।”

Read More-कानपुर टेस्ट के बाद खुद लैंबॉर्गिनी चलाकर मुंबई पहुंचे रोहित शर्मा, वायरल हो रहा वीडियो

Hot this week

आंध्र प्रदेश में नक्सलियों का सफाया: हिडमा के बाद सात और ढेर, सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीतारामाराजू जिले के मारेडुमिल्ली क्षेत्र...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img