Wednesday, February 4, 2026

हार की हैट्रिक लगाने के बाद मुंबई के लिए आई बड़ी खुशखबरी, टीम में वापसी करने जा रहा ये मैच विनर

Mumbai Indians: आईपीएल 2024 में अभी तक का सफर मुंबई इंडियंस के लिए बहुत ही खराब रहा है क्योंकि अभी तक मुंबई इंडियंस एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई है। मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2024 के लगातार तीन मैचों में तीन हार देखनी पड़ी है। लेकिन इसी बीच मुंबई इंडियंस के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी सामने आई है। क्योंकि मुंबई इंडियंस के अगले मैचों में इस खतरनाक खिलाड़ी की फिर से टीम में वापसी होने जा रही है।

इस खतरनाक बल्लेबाज की होगी वापसी

आपको बता दे कि आईपीएल 2024 में अभी तक सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। लेकिन आईपीएल 2024 के अगले मैच में सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाले हैं। नेशनल क्रिकेट अकादमी ने सूर्यकुमार यादव को आईपीएल के लिए फिट बता दिया है। जिस कारण सूर्यकुमार यादव आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए चौके छक्के की बरसात करते हुए नजर आ सकते हैं।

मजबूत होगी मुंबई इंडियंस

अभी तक आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की तरफ से किसी भी खिलाड़ी ने मैच विनिंग प्रदर्शन नहीं किया है। सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस के मैच विनिंग खिलाड़ियों में गिना जाता है। सूर्यकुमार यादव मध्यक्रम पर उतरकर मुंबई इंडियंस को अकेले दम पर मैच जीताने की काबिलियत रखते हैं।

Read More-पंत की बल्लेबाजी के फैन बने शाहरुख खान, KKR के मालिक ने खड़े होकर बजाई ताली

Hot this week

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img