यशस्वी के बाद गिल-पंत का शतक, भारत ने बना दिए 471 रन, फिर भी दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से भी शतक आया फिर उप कप्तान ऋषभ पंत ने भी सेंचुरी जड़ी जिसके बाद टीम इंडिया ने पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 471 रन बनाए। इसके बाद भी टीम इंडिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

121
rishabh pant and shubman gill

Ind vs Eng: रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड का सामना कर रही हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है जहां पर टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शतक लगाया जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल के बल्ले से भी शतक आया फिर उप कप्तान ऋषभ पंत ने भी सेंचुरी जड़ी जिसके बाद टीम इंडिया ने पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 471 रन बनाए। इसके बाद भी टीम इंडिया के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

टीम इंडिया ने बनाए 471 रन

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। जिसके पास भारत के लिए ओपनिंग पर यशस्वी जायसवाल के साथ केएल राहुल उतरे इस दौरान केएल राहुल ने 42 रन की पारी खेली तो वही यशस्वी जायसवाल ने 101 रन बनाकर शतक लगाया। इसके बाद नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए कप्तान शुभमन गिल ने भी 147 रन की पारी खेली। फिर नंबर पांच पर उप कप्तान ऋषभ पंत ने 134 रन बनाए इस दौरान भारत के लिए पहली पारी में तीन बल्लेबाजों ने शतक लगाए हैं।

टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम 471 रन बना पाई इसी के साथ टीम इंडिया ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड में साउथ अफ्रीका को पीछे छोड़ दिया है। क्योंकि एक पारी में तीन शतक के बाद ही साउथ अफ्रीका सबसे कम स्कोर बनाने वाली टीम थी जिसे साल 2016 में 3 शतक के बाद 475 रन बनाए थे। लेकिन टीम इंडिया तीन शतक के बाद 471 रन ही बना पाई इसी के साथ भारत तीन शतक के बाद किसी एक पारी में सबसे कम स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई है।

Read More-शतक के बाद ऋषभ पंत के दीवाने बने सुनील गावस्कर, पहले कहा था स्टुपिड, अब कर रहे तारीफ