Sunday, December 21, 2025

Vastu Tips: घर में नया कैलेंडर लगाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, तरक्की पर पड़ेगा बुरा असर

New Year 2024 Vastu Tips For Calendar Direction: साल के आखिरी माह में सबको नया साल का इन्तजार होने लगता है। इसलिए क्योंकि सभी के लिए न्य साल खुशियां लेकर आता है। कुछ लोग नए साल के शुभ मौके पर नए काम शुरुआत भी करते हैं। केवल इतना ही नहीं कुछ लोग इस दिन नया प्रण भी लेते हैं। नए साल में कुछ घरों में पूजा-पाठ का आयोजन भी किया जाता है। नए साल के दिन घर की साज-सज्जा व सामान के रख रखाव पर ध्यान दिया जाता है। माना जाता है अगर इस दिन घर को साफ रखा जाए तो पूरे साल घर में बरकत होती रहती है।

नए साल में सभी लोग घर से पुराने कैलेंडर हटा कर नए कैलेंडर लगाए जाते है। जिससे नए साल में आने वाले सभी त्योहारों से परिचित हो सके है। मगर क्या आप जानते हैं अगर कैलेंडर को वास्तु के मुताबिक लगाया जाए, तो इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है। आइए जानते है कि नव वर्ष के कैलेंडर लगाते वक्त वास्तु के किन नियमों का पालन करना चाहिए।

नव वर्ष के कैलेंडर को लगाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

  • घर में नव वर्ष का कैलेंडर लगाने से पहले पुराना कैलेंडर को हटा दें। इसके बाद ही 2024 का नया कैलेंडर दीवार पर लगाए।
  • वास्तु के मुताबिक घर में पुराना कैलेंडर लगे रहने से आपकी तरक्की और जीवन पर इसका प्रभाव पड़ सकता है
  • वास्तु के मुताबिक नव वर्ष के कैलेंडर को घर की उत्तर पश्चिम या पूर्वी दीवार पर ही लगाएं। भूलकर भी कैलेंडर को दक्षिण दिशा में न लगाएं। इससे घर के मुखिया स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
  • यदि आप घर में तस्वीरों वाला कैलेंडर लगा रहे हैं तो ख्याल रखें कि कैलेंडर पर तस्वीर सकारात्मकता का संदेश देने वाली ही हो। इस बात का ध्यान दें कभी भी हिंसक जानवर, दुखी चेहरे या नकारात्मक तस्वीरों वाले कैलेंडर को घर में नहीं लगाना चाहिए।
  • वास्तु के मुताबिक भूलकर भी घर के मुख्य दरवाजे पर कैलेंडर न लगाए। ऐसा करने से आपकी बरकत नहीं होगी और तरक्की के रास्ते बंद हो सकते हैं।
  • नव वर्ष के कैलेंडर को दरवाजे के पीछे न लगाएं। ऐसा करना बेहद अशुभ माना जाता है। इसलिए सही दिशा में ही कैलेंडर लगाएं।

Hot this week

71 की उम्र में रेखा ने रचाई शादी? खुलासा करते हुए बोली ‘प्यार है तो….’

बॉलीवुड की एवरग्रीन अदाकारा रेखा हाल ही में फिल्म...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img